फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सेल्स टैक्स कमिश्नर का धौंस जमाकर दुकान से महंगे कपड़ों की खरीदारी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दीपक गुप्ता कटरा में अपना परिधान नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके एक परिचित के माध्यम से कालिंदीपुरम निवासी अभिषेक सिन्हा कुछ महीनों पहले उनकी दुकान पर पर आया।
विज्ञापन
Prayagraj News : फर्जी सेल्स टैक्स कमिश्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरा बाजार में एक युवक फर्जी सेल्स टैक्स कमिश्नर बनकर खरीदारी करते पकड़ा गया। वह दुकानदार पर धौंस जमाकर बिना रुपये दिए ही कपड़े लेना चाह रहा था। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह फर्जीवाड़ा कर रहा है। जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। देर रात तक उससे पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन


दीपक गुप्ता कटरा में अपना परिधान नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके एक परिचित के माध्यम से कालिंदीपुरम निवासी अभिषेक सिन्हा कुछ महीनों पहले उनकी दुकान पर पर आया। उसने खुद को सेल्स टैक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बताया। कुछ दिनों बाद वह फिर आया और बिना रुपये दिए सात हजार के कपड़े लेकर चला गया। बृहस्पतिवार दोपहर वह फिर दुकान पर आया और करीब 70 हजार के कपड़े पसंद कर लिए।

उसने दोबारा उधार मांगा तो दुकानदार ने मना कर दिया। जिस पर वह रौब झाड़ने लगा। उसकी बातों से शक होने पर दुकानदार ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसकी पोल खुल गई। पता चला कि वह रौब झाड़ने के लिए खुद को सेल्स टैक्स कमिश्नर बताता था। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही। सीओ अजीत सिंंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें