फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगीतिक प्रस्तुतियों से याद किए गए गुरुदेव

Sun, 09 Aug 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। बंगाली सोशल एवं कल्चर एसोसिएशन की ओर से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें गीत संगीत के माध्यम से याद किया गया। शनिवार को जगततारन गर्ल्स डिग्री कालेज स्थित रवींद्रालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल के विद्यार्थियों कृति पांडेय, अर्पिता सायोनी भट्टाचार्य, देविका  कक्कड़, अनन्या खरबंदा, श्रेयास के नृत्य से हु़ई।
विज्ञापन


नंदिनी भट्टाचार्या ने रवींद्र संगीत पर आधारित गायन प्रस्तुत किया। शीतांशु मजूमदार ने कीबोर्ड, भास्कर समद्दार  ने तबले पर संगत किया। इससे पहले संस्था के सदस्यों ने  टैगोर टाउन गोल पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संचालन अंजन चटर्जी और धन्यवाद सचिव शंकर चटर्जी ने किया। कार्यक्रम में मनोज बनर्जी, सपन, संजीव चंदा, अंजन मित्रा, अरदिंम घोष, अनिल रंजन भौमिक, शर्मिला चटर्जी, चंदना घोष, गोपाल बोस, अरूप मित्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें