पारे ने रफ्तार पकड़ा तो थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को यह 40 डिग्री सेल्सियस पार करते हुए 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रात के पारे ने भी जीना दुश्वार कर दिया है। रात का पारा शनिवार से 23 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री बढ़कर रविवार को 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। इससे शहर में कम दबाव का क्षेत्र बन जिससे बादलों ने अपना जमावड़ा बना लिया। हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन शहरियों को गर्मी का एहसास होता रहा।
पारे ने तीन दिनों से रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार, शनिवार को पारा 40 के करीब जो रविवार को बढ़कर 41 पर पहुंच गया। रात का पारा शुक्रवार को जहां 21 डिग्री पर था, वहीं शनिवार को बढ़कर यह 23 डिग्री पर पहुंचा। रविवार रात तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया। रात के पारे में तीन दिनों में ही चार डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। दिन और रात के पारे में बढ़ोत्तरी होने से कम वायु दाब का क्षेत्र बना और आसमान में बादल छा गए। इससे बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह स्थानीय प्रभाव के चलते ऐसा हुआ।