फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News : मशीन फेकेगी गेंद, बल्लेबाज जड़ेंगे चौका, ऑटोमेटिड बॉलिंग मशीन से अभ्यास करेंगे खिलाड़ी

Sun, 29 Oct 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस मशीन की मदद से बल्लेबाज को 50 से लेकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद खिलाई जा सकती है। साथ ही स्पिन, स्विंग, कैरम बॉल, यार्कर बॉल, बाउंसर, गुगली जैसी गेंद कराई जा सकती है।
विज्ञापन
आटोमेटिक बॉलिंग मशीन। डेमो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावनी परिषद के कैंट स्कूल में ऑटोमेटिड बॉलिंग मशीन मंगाई गई है। इससे बल्लेबाज मनमाफिक गेंद पर अभ्यास कर सकेंगे। ये मशीन किसी पेशेवर गेंदबाज की तरह ही गेंदबाज करेगी। अबतक ये मशीनें नेशनल क्रिकेट एकेडमी के अलावा कुछ ही शहरों में इस्तेमाल में लाई जा रही हैं। कैंटोमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने इसको प्रयागराज में लगाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


इस मशीन की मदद से बल्लेबाज को 50 से लेकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद खिलाई जा सकती है। साथ ही स्पिन, स्विंग, कैरम बॉल, यार्कर बॉल, बाउंसर, गुगली जैसी गेंद कराई जा सकती है। बिना वाईफाई के भी लैपटॉप से भी इस मशीन को संचालित किया जा सकता है। एक बार में कुल 36 बॉल इस मशीन में डालकर खेली जा सकती है।

विज्ञापन

तैयार हो रही दो पिच

छावनी मैदान में अंतरराष्ट्रीय मानक की दो पिच भी तैयार कराई जा रही है। पिच तैयार करने वाले क्यूरेटरों का कहना है कि ऐसी पिच कानपुर और लखनऊ के बाद प्रयागराज में ही होगी। यह पिच पांच दिनों के मैच में भी नहीं टूटेगी। पिच की नियमित रूप से देखभाल की जाएगी। कैंट के अधिकारियों का कहना है कि कैंट के स्कूल व एकेडमी के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क मुहैया कराने की योजना है। जबकि, बाहरी एकेडमी व क्लब के खिलाड़ियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पैसा चुकाना होगा।

छावनी परिषद का उद्देश्य है कि यहां से ऐसे खिलाड़ी निकलें जो पूरे देश में प्रयागराज का नाम रोशन करें। बोर्ड की योजना है कि आने वाले दिनों में बड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हों। - मो. समीर इस्लाम, सीईओ, छावनी परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें