तैयार हो रही दो पिच
छावनी मैदान में अंतरराष्ट्रीय मानक की दो पिच भी तैयार कराई जा रही है। पिच तैयार करने वाले क्यूरेटरों का कहना है कि ऐसी पिच कानपुर और लखनऊ के बाद प्रयागराज में ही होगी। यह पिच पांच दिनों के मैच में भी नहीं टूटेगी। पिच की नियमित रूप से देखभाल की जाएगी। कैंट के अधिकारियों का कहना है कि कैंट के स्कूल व एकेडमी के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क मुहैया कराने की योजना है। जबकि, बाहरी एकेडमी व क्लब के खिलाड़ियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पैसा चुकाना होगा।
छावनी परिषद का उद्देश्य है कि यहां से ऐसे खिलाड़ी निकलें जो पूरे देश में प्रयागराज का नाम रोशन करें। बोर्ड की योजना है कि आने वाले दिनों में बड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हों। - मो. समीर इस्लाम, सीईओ, छावनी परिषद