फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा कर भू माफियाओं ने कर दी प्लाटिंग

विज्ञापन
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
झूंसी। थाना क्षेत्र के तीन ग्रामसभाओं में बृहस्पतिवार को राजस्वकर्मियों ने अभियान चलाकर करोड़ों की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। झूंसी के नैका-महीन, कनिहार और नारायनदास का पुरा गांव में ग्रामसभा की तकरीबन साढ़े पांच बीघे जमीन कब्जा पर भू माफिया ने प्लाटिंग कर दी थी। कई जगहों पर पक्के निर्माण भी कर लिए गए थे। एसडीएम और तहसीलदार की अगुवाई में राजस्वकर्मियों ने अवैध कब्जे को जेसीबी लगाकर ढहा दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कनिहार और नैका-महीन ग्रामसभा में भू माफिया ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। कब्जे के बाद उसकी प्लाटिंग भी कर दी गई। भू माफिया ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर लोगों को लाखों रुपये में जमीन की प्लाटिंग भी की। मुफ्त की सरकारी जमीन से भू माफिया करोड़ों रुपये कमाए। भू माफिया ने जिन लोगों को प्लाट बेचा उन्होंने मौके पर बाउंड्री भी बना ली थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम फूलपुर विवेक चतुर्वेदी के निर्देश पर तहसीलदार रमेशचंद्र पांडेय की अगुवाई में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। झूंसी पुलिस की मौजूदगी में राजस्वकर्मियों ने जेसीबी लगाकर सरकारी नाले पर की गई प्लाटिंग की बाउंड्री ढहाई। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तकरीबन चार घंटे चली। कनिहार और नरायनदास का पुरा ग्रामसभा में कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी भूमि पर पौधरोपण कराया जाएगा। राजस्वकर्मी चिन्ह्ति किए गए भू माफिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
झूंसी के कई ग्रामसभाओं में भू माफियाओं ने बेच दी है सरकारी जमीन
झूंसी। तकरीबन दो माह पहले कनिहार ग्रामसभा में सरकारी नाले पर कब्जा कर प्लाटिंग किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया था। भू माफिया ने सरकारी कागजों में हेराफेरी कर नाले की जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर दी थी। जानकारी होने पर उसे कब्जा मुक्त कराया गया। झूंसी में कनिहार, नैका-महीन और नरायनदास का पुरा गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग किए जाने का यह मामला तो एक बानगी भर है। झूंसी में तकरीबन एक दर्जन ऐसी ग्रामसभाएं हैं जहां दबंग भू माफिया ने सरकारी जमीनों पर पहले कब्जा किया और बाद में उसकी प्लाटिंग कर दी। रातों-रात भू माफिया करोड़ पति हो गए। यहां के हवेलिया, उस्तापुर-महमूदाबाद, चकहरिहरवन, छतनाग, मुंशी का पुरा, बदरा-सोनौटी, पटेलनगर, शेरडीह आदि ग्रामसभाओं में भी बड़े पैमाने पर ग्रामसभा की जमीन के साथ ही सरकारी नाले को पाटकर प्लाटिंग कर दी गई है।

झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो- फोटो : JHUSI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें