फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पूछा, प्रयागराज में पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या किया

विज्ञापन
The High Court asked, what did the environmental protection in Prayagraj
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने पूछा, जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या किया?
विज्ञापन

0 डीएम, पीडीए उपाध्यक्ष समेत कई विभागों के अफसर से जवाब तलब
0 पेड़ों की कटाई से गंभीर हुई स्थिति को लेकर दाखिल की गई याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने डीएम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सहित तमाम विभागों के अधिकारियों से जिले में पर्यावरण संरक्षण हेतु उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। कुंभ मेले के दौरान सड़क चौड़ीकरण में काटे गए पेड़ों के बदले नए पेड़ न लगाने और सड़कों पर डिवाइडर में सूखे पेड़ लगा देने की जांच तथा भूजल स्तर बढ़ाने के लिए रेवेन्यू रिकार्ड में दर्ज तालाबों की बहाली आदि मांग में जनहित याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन

सुनीता शर्मा की ओर से दाखिल याचिका पर अधिवक्ता विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पर्टिकुलेट मैटर पॉल्यूशन, कार्बनडाई ऑक्साइड, कार्बन मोनोक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड व नाइट्रोजन ऑक्साइड के कारण वातावरण जहरीला हो रहा है। ऑक्सीजन देने वाले और फलदार पौधे लगाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ रेवेन्यू रिकार्ड में दर्ज तालाबों को बहाल करके भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए याचिका में जनपद के तालाबों की सूची भी संलग्न की गई है। उन्होंने बताया कि याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें