फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roadways : वॉल्वो से लखनऊ का किराया 62 तो जनरथ का 38 रुपये होगा कम, 16 दिसंबर से 28 फरवरी तक कम रहेगा किराया

Mon, 27 Nov 2023 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सर्दियों में बसों यात्रियों को लोड फैक्टर कम हो जाता है। इसी वजह से प्रदेश की योगी सरकार ने एसी बस के किराये में दस फीसदी कमी करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत बसों के किराये में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
जनरथ बस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के मौसम में यूपी रोडवेज की एसी बसों में दस फीसदी किराया कम करने के एलान के बाद रोडवेज प्रशासन ने नये किराये की सूची बनानी शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत लखनऊ वॉल्वो का प्रयागराज से किराया 62 रुपये कम हो जाएगा। इसी तरह लखनऊ के लिए एसी जनरथ का किराया 38 रुपये कम होगा। कानपुर, अयोध्या, वाराणसी एवं गोरखपुर जाने वाली एसी जनरथ बस का भी किराया दस फीसदी कम होगा।

विज्ञापन


दरअसल, सर्दियों में बसों यात्रियों को लोड फैक्टर कम हो जाता है। इसी वजह से प्रदेश की योगी सरकार ने एसी बस के किराये में दस फीसदी कमी करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत बसों के किराये में 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी।

16 दिसंबर से लागू होने वाले किराये का यूपी रोडवेज ने निर्धारण कर लिया है, ताकि जिन यात्रियों को अपने ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाने हैं उन्हें कम किराये का लाभ मिल सके। फिलहाल, 16 दिसंबर से प्रयागराज से लखनऊ को जाने वाली एसी वॉल्वो का किराया 670 की जगह 608 रुपये रहेगा।
विज्ञापन


इसी तरह एसी जनरथ बस 2*2 का किराया 460 की जगह 416 एवं एसी जनरथ बस 3*2 का किराया 395 की जगह 357 रुपये लिया जाएगा। वहीं प्रयागराज दिल्ली का एसी जनरथ बस 2*2 में किराया 1546 की जगह 1396 रुपये रहेगा।

विज्ञापन

16 दिसंबर से एसी बसों में लागू होने वाला किराया

मार्ग का नाम - वर्तमान किराया - नया किराया
प्रयागराज-रायबरेली- 275 - 249

प्रयागराज-गोरखपुर वाया आजमगढ़ 2*2 - 608 - 550
प्रयागराज-गोरखपुर वाया आजमगढ़ 3*2 - 518 - 467

प्रयागराज-प्रतापगढ़ 2*2 - 141 - 128
प्रयागराज-प्रतापगढ़ 3*2 - 121 - 110

प्रयागराज-सुल्तानपुर 2*2 - 237 - 216
प्रयागराज-सुल्तानपुर 3*2 - 204 - 185

प्रयागराज- अयोध्या 2*2 - 416 - 373
प्रयागराज- अयोध्या 3*2 - 356 - 318

प्रयागराज-बस्ती 2*2 - 566 - 512
प्रयागराज-बस्ती 3*2 - 484 - 438

प्रयागराज-वाराणसी 2*2 - 289 - 263
प्रयागराज-वाराणसी 3*2- 249 - 227

प्रयागराज-कानपुर 2*2 - 459 - 415
प्रयागराज-कानपुर 3*2 - 392 - 355

प्रयागराज- दिल्ली 2*2 - 1546 - 1396
प्रयागराज-दिल्ली 3*2- 1326 - 1198

प्रयागराज-झांसी 2*2 - 1000 - 903
प्रयागराज-झांसी 3*2 - 858 - 775

प्रयागराज-लखनऊ 2*2 - 460 - 416
प्रयागराज-लखनऊ 3*2 - 395 - 357
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें