फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर नाले में फेंकी लाश, रात से था गायब, लुंगी से गला घोटकर मारा गया

Mon, 20 Apr 2020 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रूहेरा गांव में रहने वाले दिनेश कुमार यादव उर्फ अनिल (27) की हत्या कर लाश नाले में फेंक दी गई। वह रात से ही गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या किसने और क्यों की, इस बाबत घरवाले भी कुछ बता नहीं सके। पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


रूहेरा गांव निवासी बाबादीन यादव के तीन बेटों में सबसे छोटा दिनेश दूध का व्यवसाय करता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह घर से दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला। देर रात तक वापस नहीं आने पर फोन करने पर उसने कुछ देर में आने की बात कही। इसके बाद उसका पता नहीं चला। रातभर तलाश करने के साथ घरवाले रविवार को भी खोजबीन में जुटे रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका शव गांव के बगल से निकले नाले में पड़ा मिला।

कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। सिर में डंडे जैसी किसी चीज से वार के निशान थे। साथ ही उसकी ही लुंगी से गला कसकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने पहले लाठी-डंडे से सिर में वारकर उसे बेसुध किया और फिर गला कसकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के दो बेटे सुधीर (5) और रणधीर (3) हैं। सीओ उमेश शर्मा ने बताया कि घरवालों ने किसी रंजिश के बाबत इंकार किया है। अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें