सोरांव थाना क्षेत्र के चांदपुर सराय भारत मनी का पूरा गांव में बुधवार बीती रात अज्ञात हमलावरों ने बरामदे में सो रहे दंपति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी मामले की सूचना मिलते ही सोरांव पुलिस समेत आसपास के कई थानों की पुलिस सहित जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है।
बताया जाता है कि चांदपुर सराय भारत मनिका पूरा गांव के रहने वाले स्वर्गीय त्रिवेणी प्रसाद केतीन बेटे तकरीबन 10 साल पहले गांव से निकलकर सोरांव वाया रामगढ़ कल्याणपुर जाने वाले मार्ग के किनारे घर बनाकर रह रहे थे । रोजाना की तरह मंगलवार शाम देवनारायण 30 वर्ष उसकी पत्नी रंजना 28 वर्षअपने करीब 8-9 माह के बेटे दिव्यांशु के साथ घर के पीछे बने बरामदे में सोए थे।
बताया जाता है कि इस बीच रात में किसी समय हमलावरों ने बरामदे में घुसे दंपति की धारदार हथियार से गला रेत का हत्या कर दिए। और 8-9 माह का मासूम दिव्यांशु अपने मां-बाप के बीच सुबह सोता हुआ मिला। बुधवार सुबह जब मृतक के भांजी साक्षी ने दिव्यांशु को लेने गई बरामदे में तो अपने मामा और मामी की रक्तरंजित लाश देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और चिल्लाते हुए घर के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान घटना को लेकर पुलिस है कई एंगल से से जांच कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है