फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, दहेज हत्या का केस

विज्ञापन
Suspicious death of married woman, dowry murder case
विज्ञापन
प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के सैदपुर में 26 वर्षीय कंचन देवी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जिस वक्त घटना हुई, वह मायकेमें थी। परिजनों का आरोप है कि पति ने एक सप्ताह पूर्व मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था। पुलिस ने बताया कि तहरीर केआधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शहर के कीडगंज निवासी गोरे लाल निषाद ने बेटी कंचन देवी की शादी करेली के सैदपुर गांव निवासी नाविक रामबाबू निषाद से की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 14 जुलाई को उसने कंचन को मारपीट करके भगा दिया। जिसके बाद वह मायके आ गई और अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। सोमवार देर रात हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह मायके वालों ने तहरीर दी कि वह गर्भवती थी। इस दौरान उसके पति ने मारापीटा जिससे उसकी हालत खराब हो गई और उसकी जान चली गई। मृतका का एक बेटा भी है। पुलिस कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बीमारी से परेशान वृद्ध ने लगाई फांसी
प्रयागराज। कोतवाली के हीवेट रोड निवासी 79 वर्षीय चंद्रप्रकाश गुप्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनकेकमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसके मुताबिक बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठा रहे हैं। बुजुर्ग अपने छोटे भाई के साथ रहते थे। उनकी एक बेटी है जिसका विवाह जबलपुर में हुआ है। मंगलवार शाम घर के भीतर ही फांसी लगाकर उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें