रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
क्षेत्र के अरैल में महाकाल घाट पर बुधवार सुबह एक युवक की सड़ी गली लाश गंगा में किनारे लगी मिली। उसे पशु पक्षी नोच खा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो पता चला कि वह धूमनगंज इलाके का रहने वाला है और गत 19 मई को घर से बाइक लेकर निकला था। जिसकी बाइक नए यमुना पुल पर 20 मई को लावारिस हालत में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके चेहरे पर बाईं तरफ किसी वजन दार वस्तु से प्रहार के निशान मिले हैं और बायां हाथ गायब मिला है।
बुधवार को दोपहर में अरैल के महाकाल घाट पर संगम के नजदीक एक युवक की लावारिस लाश गंगा के किनारे लगी मिली। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो पैंट के जेब में एक मोबाइल नंबर मिली। नंबर पर पुलिस वालों ने नंबर पर बात की तो मृतक की पहचान हो गई। मृतक की पहचान सुमित भारतीया (22) पुत्र नरेश कुमार उर्फ गुड्डू भारतीया निवासी अबूबकरपुर, धूमनगंज के रूप में हुई।
पता चलने पर उसके घरवाले भी मौके पर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि सुमित फाफामऊ में एक मोबाइल कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। वह तीन भाइयों में छोटा था। उसके दो बहने भी हैं। वह 19 मई की रात में बिना किसी को कुछ बताए ही बाइक व मोबाइल लेकर घर से निकल गया था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान उसकी मौत तो डूबने से हुई की पुष्टि हुई लेकिन उसका बायां हाथ कोहनी से गायब था। उसके चेहरे पर बाएं तरफ किसी वजनदार हथियार से वार किया गया था। चेहरे का बायां हिस्सा चिपका हुआ था, जो उसकी मौत पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। फिलहाल परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।