शहबाजपुर गांव में ससुराल आए अशोक कुमार का शव फांसी पर लटका मिलता तो हड़कंप मच गया। अशोक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मऊआइमा सरांय अतन उर्फ नौगिरा गांव निवासी अशोक कुमार (30) की शादी कई साल पहले शहबाजपुर निवासी रामराज की पुत्री सुष्मिता पटेल के साथ हुई थी। कुछ समय पहले अशोक और सुष्मिता में अनबन हुई तो वह बच्चे के साथ मायके आ गई। इस बीच दोनों पक्षों से प्रयास किया जा रहा था कि सुष्मिता वापस ससुराल चली जाय।
अशोक पत्नी और बच्चे को लेने बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल शहबाजपुर गांव आया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस को सूचना दी गई। अशोक घर वाले भी सूचना पर पहुंच गए। उन्होंने अशोक की हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाया और कहा कि उसे मारकर लटका दिया गया। इस संबंध में तहरीर भी दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।