बारिश के चलते मेडिकल चौराहे के पास हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले दो दिनों से चल रहे धूप-छांव के खेल के बाद शुक्रवार की सुबह बादल जमकर बरसे। अभी दो दिनों तक ऐसे ही मौसम के आसार हैं। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी की बात भी कही जा रही है। दो दिनों से आ-जा रहे बादलाें ने शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे रुख बदला और तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के दौरान बिजली भी कड़कती रही।
तेज हवा के साथ बारिश की वजह से कीडगंज में बिजली का पोल एक पेड़ पर गिर गया। झूंसी में जीटी रोड पर पेड़ की टहनी गिर गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी दो डिग्री की कमी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री रहा।