फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा

Mon, 20 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव के दो सगे नाबालिग भाइयों पर दोस्त के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक किशोरी के घर में किराने की दुकान है। पड़ोस के दो सगे भाइयों ने दो माह पहले किशोरी को शैंपू देने के बहाने अपने घर में बुलाया। वहां उनका साथी भी मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने 10 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। दो दिन पहले किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर को संदेह हुआ।
किशोरी की काउंसलिंग की गई तो पीड़िता ने आपबीती बताई। किशोरी की आपबीती सुनकर माता-पिता सकते में आ गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को देर रात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को कोटवा तिराहे से तीनों किशोरों को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें