फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए आई टीम, शहर को साफ रखने की हो रही कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के अलग-अलग मानकों पर नगर निगम की रैंकिंग के लिए सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में भारत सरकार की टीम इन दिनों शहर में है। इसके मद्देनजर शहर में दीवारों की सफाई और अलग-अलग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

सर्वेक्षण टीम की दीवारों पर भी नजर है। दीवारों या चौराहों पर प्रचार सामग्री मिलने पर रैंकिंग पर बुरा असर पड़ेगा। टीम कहां-कहां जाएगी नगर निगम के अफसरों को इसकी जानकारी पहले से नहीं होती है। इसलिए दीवारों पर लगे पोस्टर, जगह-जगह टंगे बैनर आदि हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। जोनल अफसरों को ऐसे स्थान चिह्नित करके सफाई करने एवं बैनर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन में ही बड़ी मात्रा में बैनर और पोस्टर हटाए गए हैं।
इसी क्रम में चकिया, तेलियरगंज, फाफामऊ, शांतिपुरम में नगर निगम के प्रवर्तन दल की ओर से बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने कई अस्थायी अतिक्रमण भी ध्वस्त कर दिए। इस दौरान 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग का कहना है कि सर्वेक्षण टीम आई है। वह अपना काम कर रही है। समय-समय पर सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बैनर-पोस्टर हटाए जा रहे हैं। शहर की सफाई के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें