कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2023 टियर 2 में पहले दिन बृहस्पतिवार को 90 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पहले दिन 36,680 अभ्यर्थियों में से 33,024 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इसमें आगरा से 2726, प्रयागराज 2956, बरेली 1115, कानपुर 3517, लखनऊ 6270, मेरठ 1748, वाराणसी में 2251, भागलपुर में 690, मुजफ्फरपुर में 1739, पटना में 9412 और पूर्णिया में 600 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एसएससी मध्य क्षेत्र के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या देखें तो यूपी में पहले दिन 22,824 अभ्यर्थियों में से 20,583 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।