नकल विहिन परीक्षा के बारे में भी कुलपति से ली जानकारी
साथ ही अशासकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता पुस्तकालय के 106 रिक्त पदों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जल्द ही अधियाचन भेज दिया जाएगा। मंत्री ने राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह से अलग से मुलाकात कर नकलविहीन परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में भी पूछा। कुलपति ने उन्हें बताया कि नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण परीक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है। परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक राजीव पांडेय, सहायक निदेशक बीएल शर्मा, डॉ. जय सिंह, डॉ. शैलेंद्र तिवारी, राज्य विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डीपी सिंह मौजूद रहे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. जीसी त्रिपाठी के आवास पर भी गए और उनके पिता का हालचाल पूछा।