-
महिला वर्ग में 17563 और पुरुष वर्ग में 19027 अभ्यर्थियों को चुना गया
-
दो से चार दिसंबर के बीच होगी शिक्षक भर्ती के लिए काउंसलिंग
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने एनआईसी से 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 36590 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को जिला आवंटन की सूची जारी कर दी है। सूची में महिला वर्ग में 17563 और पुरुष वर्ग में 19027 अभ्यर्थियों को चुना गया है। सूची में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग दो से चार दिसंबर के बीच होगी।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि एनआईसी की ओर से अभ्यर्थियों के चयन एवं जनपद आवंटन की जो सूची एक दिसंबर को जारी होनी थी, उसे एक दिन पहले 30 नवंबर को ही जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट
upbasiceduboard.gov.in पर जाकर पूरी सूची देख सकते हैं। परिषद की ओर से जारी सूची में किस अभ्यर्थी को कौन सा जिला आवंटित किया गया है, उसका विवरण दिया गया है। सचिव ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को वही जिले आवंटित किए गए हैं, जो उन्हें 31 मई को जारी सूची में आवंटित किए गए थे।