फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से लीजिए माघ मेले का नजारा

Sun, 25 Dec 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
हैलीकॉप्टर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अगर आप माघ मेला देखना चाहते हैं और उसकी भीड़ से बचना भी चाहते हैं तो इस बार आपकी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। मेला प्रशासन इस बार एक हेलीकॉप्टर का इंतजाम करने जा रहा है, जिसपर बैठकर आप माघ मेले का नजारा देख सकते हैं। शनिवार को मेला प्रशासन कार्यालय में हुई बैठक में डीएम संजय कुमार ने बताया कि जल्द ही इसके लिए किराये का निर्धारण हो जाएगा। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार माघ मेले में छोटा हेलीकॉप्टर भी उड़ेगा। तीर्थयात्री और पर्यटक इस हेलीकॉप्टर पर बैठकर माघ मेले का नजारा ले सकेंगे। यह अभिनव प्रयोग माघ मेले में पहली बार किया जा रहा है। इसकी कमान वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी के हाथ होगी। इसके लिए उचित किराया निर्धारित किया जाएगा। हेलीकॉप्टर के संचालन के लिए चेन्नई की इंदिरा एयर प्राइवेट लिमिटेड ने प्रारूप प्रस्तुत किया है। पर्यटक हेलीकॉप्टर के जरिये 500 फीट की उंचाई से माघ मेले का दृश्य देख सकेंगे। हेलीकॉप्टर पर्यटकों को दस मिनट तक सैर कराएगा। इसके संचालन के लिए डीएम की ओर से वायु सेना के अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है।
बैठक के दौरान डीएम ने यह भी बताया कि माघ मेला क्षेत्र की खुफिया विभाग निगरानी करेगा। कई जगह गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। संगम नोज से पहले बैरियर लगाया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि रात के वक्त साधु-संतों को छोड़ किसी को भी वहां आने की अनुमति न दी जाए और अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए बैरियर पर वाहनों की चेकिंग की जाए। डीएम ने कहा कि मेला क्षेत्र में शराब और मांस का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर कोई इसका उपयोग करते पाया गया तो उसे एफआईआर दर्ज कराकर सीधे जेल भेज दिया जाए। उन्होंने पॉलिथीन प्रतिबंध पर कड़ाई से अनुपालन करने को कहा। साथ ही खाक चौक के पास हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें