फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में सजी झांकियां, लेटे हनुमान मंदिर पर उमड़ी भीड़

Wed, 02 Jun 2021 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कोरोना कर्फ्यू हटने के साथ ही ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में भक्तों ने लगाई हाजिरी, सर्वमंगल की कामना
विज्ञापन
prayagraj news : संगम तट पर स्थित लेटे हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को संगमनगरी के हनुमान मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल के बीच भक्तों ने हाजिरी लगाई। इस दौरान हनुमान जी की मोहक झांकियां सजाई गईं। सिंदूर से अभिषेक के बाद महाआरती उतारी गई। हनुमान मंदिरों में इस दौरान सर्व मंगल की कामना के साथ ही कोरोना महामारी के नाश के लिए भी प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना कर्फ्यू हटने की वजह से श्रद्धालुओं ने प्रोटोकाल के तहत हनुमान मंदिरों में हाजिरी लगाई। संगम स्थित लेटे हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। बड़े मंगल पर मंदिर परिसर को तरह-तरह के फूलों, हरी पत्तियों और ध्वजा-पताकाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया।

बजरंग बली की लेटी हुई विश्राम मुद्रा वाली प्रतिमा का मोहक शृंगार किया गया। पहले बड़े मंगलवार को कामना पूर्ति के लिए सुबह से साम तक भक्तों का तांता लगा रहा। महंत नरेंद्र गिरि ने पूजा के बाद आरती उतारी। मंदिर परिसर में जगह-जगह भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ होते रहे। मंगलवार होने की वजह से बाजे गाजे के साथ भक्त निशान चढ़ाने के लिए दिन भर पहुंचते रहे। इसी तरह सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में भी भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान भक्तों ने हनुमान जी का दर्शन कर महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन




हाईकोर्ट स्थित न्यायविद हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। उधर,प्राचीन वैदिक पाठशाला त्रिपोलिया हनुमान मंदिर में भी बड़े मंगल पर विशेष शृंगार किया गया। पं सौरभ पाठक की मौजूदगी में आरती की गई। यजमान रमेश चंद्र अग्रवाल, शोभा अग्रवाल ने हनुमान प्रतिमा को सिंदूर अर्पित करने के बाद फूलों से मोहक शृंगार किया। मंदिर परिसर में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा के अलावा वेद पाठ किया गया। इस मौके पर संजीव मिश्रा, विशाल पाठक, जय चौरसिया, सोनू पाठक समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें