टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर खुशी मनाते प्रशंसक।
- फोटो : अमर उजाला।
विराट कोहली का प्रदर्शन अद्भुत रहा। शमी भी पीछे नहीं रहे। टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसकी बदौलत जीत मिली। भारतीय टीम के जीतने पर दोस्तों के साथ मुंह मीठा कराया। - आरपी भटनागर, निदेशक, इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन
मैंने पूरा मैच देखा। विराट कोहली और बुमराह का प्रदर्शन बेजोड़ रहा। बुमराह की धारदार गेंदबाजी को लेकर दक्षिण अफ्रीका की टीम मानसिक दबाव में रही। कोहली के फार्म को फार्म में आने में समय नहीं लगा। - परवेज आलम, एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक
विराट कोहली और शिवम दुबे का प्रदर्शन जोरदार रहा। टी-20 प्रारूप में एक ओवर में खेल बनता और बिगड़ता है। ऐसे में शुरू से ही चिंता लगी रही। भारतीय टीम के जीतने पर बहुत खुशी हुई। - देवेश मिश्रा, एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक
भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। अंतिम ओवर में सर्यू कुमार का कैच दर्शनीय रहा। इसे मैच का टर्निंग प्वॉइंट कहा जा सकता है। विराट कोहली की बल्लेबाजी भी देखने लायक थी। - रमेश पाल, एनआईएस क्रिकेट प्रशिक्षक