घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अंतर्गत बरौली (चोरहिया) गांव के रहने वाले विनोद कुमार पटेल (32 वर्ष) पुत्र राम कैलाश की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा एवं मुआवजा को लेकर लोग अड़े रहे। घूरपुर थानाध्यक्ष केशव वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाया, लेकिन वह नहीं माने।
शुक्रवार की रात विनोद को करमा स्थित प्रिंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर हालत बिगड़ने पर उसे शहर लिए रेफर कर दिया गया है। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह परिजन शव अस्पताल लेकर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। गौहानिया करछना हाईवे पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया। हंगामा देख पुलिस के हाथ पैर फूल गए।
घूरपुर थाना तक केशव वर्मा कर्म पुलिस चौकी प्रभारी प्रीत कुमार पांडेय मयफोर्स पहुंचकर परिजनों को समझने लगे, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस हालांकि उनकी हर संभव मदद को तैयार थी, लेकिन देर तक हंगामा होता रहा। परिजनों का आरोप है की लापरवाही के चलते विरोध की मौत हुई है। परिजन अस्पताल संचालक के विरुद्ध मुकदमा मुआवजा पर अड़े रहे।