Prayagraj News : स्वर्णिम विजय मशाल प्रयागराज पहुंचने पर स्वागत करते सैनिक।
- फोटो : प्रयागराज
खुली जीप में पहुंची मशाल यात्रा
शहर के तमाम इलाकों से होते हुए विजय मशाल खुली जीप में न्यू कैंट पहुंची। यहां वॉर मेमोरियल में कतार में खड़े जवानों मशाल का स्वागत किया। विक्ट्री फ्लेम को ले जा रहे वाहन के आगे पाइप बैंड ने युद्ध स्मारक तक मार्च किया। इस दौरान जय हिंद के उद्घोष के साथ भारत माता की जय के जयकारे भी लगे। यहां वर्ष 1971 के युद्ध में शामिल सेवानिवृत्त कर्नल के कुमार, कर्नल नरेंद्र परिहार, बिग्रेडियर अजय पासबोला के साथ जीओसी मेजर जनरल जेएस बैंसला ने भी मशाल का स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण किया गया। सेना के अफसरों ने बताया कि स्वर्णिम मशाल 29 नवंबर को प्रयागराज से अपने अगले पड़ाव पर निकलेगी। इस अवधि में मशाल इलाहाबाद हाईकोर्ट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, सीओडी छिवकी, ओडी फोर्ट आदि स्थानों पर जाएगी।
Prayagraj News : अमर शहीद दीनानाथ यादव की प्रतिमा का लोकार्पण।
- फोटो : प्रयागराज