फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: स्वच्छाग्रही शीतल की नौकरी मामले ने लिया सियासी रंग, प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद मचा हड़कंप

Sun, 26 Jul 2020 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वेच्छाग्रही शीतल और उसके पति सहजीत को प्रयागराज मेला प्राधिकरण से हटाए जाने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कुंभ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी के पैर धोने और सम्मानित किए जाने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर चुटकी ली। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रयागराज मेला प्राधिकरण इस मामले में बचाव की मुद्रा में है। अफसर स्वेच्छाग्रही शीतल और उसके पति के आरोपों को निराधार बता रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों को नौकरी निकाला नहीं गया है, वे काम पर काफी दिनों से नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं स्वेच्छाग्रही शीतल का आरोप है कि उनसे कहा गया कि उन्हें काम से हटा दिया गया है। चार महीने की पगार भी रुकी है। बार-बार चक्कर काटने पर उन्हें टरकाया जा रहा है। शीतल के मुताबिक वह और पति प्राधिकरण दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब उनसे सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर मामला निपटाने की तैयारी है। 

वहीं अफसरों का कहना है दिहाड़ी पर काम करने वाले यदि ड्यूटी पर नहीं आते तो उनकी जगह दूसरे से काम कराया जाता है। शीतल और उसके पति नहीं आए तो काफी इंतजार के बाद दूसरे से काम कराया गया। 
विज्ञापन


आरोपों और सफाई के बीच कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूरे मामले को इंवेट करार दिया। उन्होंने लिखा कि पीएम ने फोटोशूट के लिए कुछ सफाई कर्मियों के पैर धुले थे। पीएम का प्रचार इवेंट खत्म और यूपी सरकार के महकमे ने सम्मानित सफाई कर्मियों को खेल खतम पैसा हजम वाली कहावत चरितार्थ करते हुए शीतल और उसके पति को नौकरी से निकाल दिया। उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आशा है कि उन्हें जल्द काम पर वापस रखा जाएगा। 

मामले को सियासी रंग लेता देख मेलाधिकारी ने दंपति को बुलाया और एक अगस्त से काम पर आने को कहा है। अफसरों ने मामले को अपने पक्ष में करने के लिए पति-पत्नी से सादे कागज पर हस्ताक्षर भी कराए हैं। वहीं शीतल फिर से काम मिलने के मामले में सशंकित है। उनका कहना है कि अफसरों तक स्वास्थ्य अधिकारी बात पहुंचने ही नहीं देते। 
  • बिना बताए काम से गायब हुए दोनों लोगों को बुलाकर बात की गई है। उनकी परेशानी देखते हुए फिर से काम करने का मौका दिया जाएगा। उन्हें एक अगस्त से काम पर आने को कहा गया है। - रजनीश मिश्रा, मेलाधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें