अल्लापुर सर्वोदय नगर में रहने वाले 45 वर्षीय अजक श्रीवास्तव की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतक की बहनों ने हत्या की आशंका जताई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अफसरों का कहना है कि जांच की जा रही है। अजक पुत्र ओम प्रकाश प्राइवेट नौकरी करके एक पुत्र और एक पुत्री व पत्नी का पालन.पोषण करता था। शनिवार की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
खबर पाकर उसकी बहन सहित अन्य लोग पहुंचे। परिवार के लोग उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मृतक की बहनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। जार्जटाउन इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हफ्ते भर पहले मृतक सीढ़ी से गिरने की वजह से जख्मी हो गया था जिसके बाद प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।