फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिन में खिली धूप, शाम होते ही जकड़ रहा जाड़ा

Tue, 13 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी माह के मध्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में खिल रही धूप राहत देती है, लेकिन शाम होते ही गलन व जाड़े में लोग जकड़ जा रहे है। तापमान के इस उतार-चढ़ाव का असर जहां लोगों की सेहत पर पड़ रहा है, वहीं फसलों पर भी इसका असर दिख रहा है।
विज्ञापन

विगत तीन दिनों से सुबह धूप खिल उठती है। इससे राहत के साथ लोग अपनी दिनचर्या को पूरा करते हैं, लेकिन शाम होते ही बर्फीली हवा और ठंड लोगों को दुबकने को मजबूर कर रही है। मौसम के बदलते तेवर से सर्दी-जुकाम, खांसी व सांस संबंधी रोगों को बढ़ावा मिल रहा है। खासकर बच्चों एवं बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है। वहीं खेती-किसानी की बात करें तो धमप गेहूं, सरसों की फसल के लिए लाभकारी है।
काश्तकारों का कहना है कि इससे पौधों की बढ़वार अच्छी हो रही है और दाने भरने की प्रक्रिया मजबूत हागी है। वहीं शाम की ठंडक से नमी बनी रहती है, जो इन फसलों के लिए फायदेमंद है। किसान रामलाल पटेल ने बताया कि दिन की धूप से गेहूं की फसल खूब बढ़ रही है। ठंडक भी ठीक है, इससे उत्पादन अच्छा मिलेगा। वहीं किसान सुरेश कुमार मौर्य के अनुसार सब्जियों पर ठंड का असर दिख रहा है। आलू व टमाटर की पत्तियां सिकुड़ रही हैं। अगर पाला पड़ा तो नुकसान और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन




- मौसम के उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और सांस की तकलीफें बढ़ रही हैं। लोगों को चाहिए कि वे सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें एवं खानपान में सावधानी बरतें। बच्चों व बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। - डा. अमरेश वर्मा, सीएचसी प्रभारी, कौड़िहार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें