अनुष्का उर्फ भारती सिंह की शादी 6 फरवरी 17 को अमरोहा के गजस्थल गांव के निवासी अमितेश सिंह के साथ हुई। शादी में 20 लाख खर्च हुए। इसके बावजूद पति अमितेश, ससुर राम कुंवर, सास किरन कुंवर, जेठ दीपक कुमार, जेठानी अनामिका यादव दहेज उत्पीड़न करने लगे। दस लाख रुपये व कार की मांग की। मांग पूरी न होने पर बदसलूकी करने लगे। पति किराये के मकान में नोएडा में रहने लगा।
पति के न रहने पर उत्पीड़न से बचकर अनुष्का पिता के पास राजस्थान चली गई। वहां पर ससुराल वाले आए और मारपीट की, जिसमें याची घायल हो गई। महिला थाना अमरोहा में शिकायत की गई। कोई कार्रवाई न होने पर मजिस्ट्रेट की अदालत में अर्जी देकर एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने याची व अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। एसीजेएम जेपी नगर द्वारा संज्ञान लेने के आदेश को चुनौती दी गई थी।