यह सामान रहे प्रतिबंधित
टोपी, पेंसिल बॉक्स, कैलक्यूलेटर, पर्स, चश्मा, ज्वेलरी, मोबाइल फोन, यूएसबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन आदि।
कुछ सवालों ने उलझाया
वर्ष 2013 में ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे मिला था।
भारतीय कानून के तहत एक व्यक्ति कब से किशोर नहीं माना जाता है।
घंटी बजी है कोई आया है, इस वाक्य में कौन सा सर्वनाम है।
इच्छा का पर्यायवाची शब्द कौन सा है।
बाजार से तीन किलो घी लेते आना, इस वाक्य में तीन किलो कौन सा विशेषण है।
मन चंगा तो कठौती में गंगा, इस लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है।
प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री किस परिषद का हिस्सा हैं।
राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश को संसद में कितने समय में अनुमोदित करना होता है।
परीक्षा के बाद बस अड्डे और स्टेशन पर उमड़ी भीड़
परीक्षा खत्म होने के बाद काफी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले। इससे शहर की कई सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। विशेष रूप से सिविल लाइंस चौराहे के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहा। वहीं, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रश्न के उत्तर में जाति लिखने पर रोष
एसआई भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके विकल्प को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर में सामान्य हिंदी में तीसरा प्रश्न आया कि अवसर के अनुसार बदल जाने वाला, वाक्यांश के लिए एक शब्द में उत्तर दें। इस प्रश्न के विकल्प में एक जाति लिखी है जिसे लेकर लोगों में रोष है। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों और शिक्षकों में प्रश्न को लेकर चर्चा का विषय बना रहा। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने प्रश्न में गलत संदर्भ में शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।