कैसे होना है कनेक्शन
पीएनजी कनेक्शन के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन होता है। जिसके लिए खुद भी साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर संस्था का सदस्य डिजिटल रजिस्ट्रेशन करने के लिए आता है। कनेक्शन के लिए आवेदक के आधार और बिजली के बिल की आवश्यकता होती है। कनेक्शन की कुल 7018 रुपये फीस है। इनमें सात हजार रुपये वापस मिल जाता है। इसके अलावा 2118 रुपये जमा करके किस्तों में बाकी शेष भुगतान किया जा सकता है।
यह भुगतान अगले 10 बिल में 500-500 रुपये के हिसाब से होता है। वहीं, 1118 रुपये जमा करने पर 50 रुपये हर महीने बिल में जुड़कर आएगा। इस स्कीम में जमा रुपये वापसी का प्रावधान नहीं है। वहीं, पीएनजी गैस का 51.5 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) के हिसाब से प्रत्येक दो महीने में चार्ज लिया जाता है।
भारत सरकार की तरफ से यह सुनिश्चित किया गया है कि पीएनजी व सीएनजी की समस्या भविष्य में नहीं होगी। वहीं, एक महीने के भीतर 250 नए कनेक्शन और 1200 से अधिक आवेदन हुए हैं। - पंकज कुमार, एसोसिएट मैनेजर, इंडियन ऑयल अदानी गैस प्राइवेट लिमिटेड।