फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस का खेल, कूलर हो गए फेल

Sat, 21 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
तापमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर के मौसम का मिजाज शुक्रवार को भी बृहस्पतिवार जैसा ही रहा। दिन के तापमान में मामूली उछाल आया जबकि रात के टेम्प्रेचर में कमी होने से थोड़ी राहत मिली लेकिन नमी बढ़ने से उमस और बढ़ गई। नमी में बढ़त का असर यह हुआ कि कूलर फेल हो गए। इससे आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का पारा बृहस्पतिवार के 41.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का पारा एक डिग्री लुढ़ककर 28.4 डिग्री पर आ गया। नमी में तीन फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को नमी 79 फीसदी रिकार्ड की गई। शुक्रवार सुबह से ही पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। देर रात इसमें तेजी भी आई। इससे रात सुहानी हुई जबकि दिन में लोगों की हालत खराब रही। तेज हवाओं ने शहर की खोदी गई सड़कों की धूल मिट्टी को लोगों के घरों के भीतर पहुंचा दिया। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस की सड़कों पर धूल के साथ ही कूड़ा-करकट बिखर गया। दिन में पूरे शहर में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए अघोषित विद्युत कटौती भी की गई। शाम को कटौती से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। लोगों को पानी भी नहीं मिला। 

झलवा सबस्टेशन और करेली सबस्टेशन पर शनिवार को मरम्मत कार्य होने से दोनों सबस्टेशन से जुड़े मोहल्लों में बिजली सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक गायब रहेगी। बमरौली विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता जीसी यादव ने कहा कि झलवा सबस्टेशन पर पैनल बदले जाएंगे।  करेली सबस्टेशन पर भी पैनल बदला जाएगा। करेली एसडीओ रविंद्र पाल ने बताया कि सबस्टेशन से जुड़े शास्त्रीनगर, अबुबकरपुर, लाल कालोनी, करेलाबाग मुहल्ले में बिजली शाम छह बजे तक गुल रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें