फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बीएचएस में शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा, स्कूल प्रशासन ने शिक्षक को किया निलंबित

Thu, 01 Sep 2022 11:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बॉयज हाईस्कूल में छठवीं का एक छात्र बुधवार को गलती से आठवीं की कक्षा में बैठ गया था। इससे नाराज शिक्षक ने छात्र को इस कदर पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया।
विज्ञापन
शिक्षक ने बच्चे को पीटा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्वॉयज हाईस्कूल में दूसरी कक्षा में बैठने से नाराज शिक्षक ने छात्र को इस कदर थप्पड़ मारा कि उसके कान का पर्दा फट गया। मामले में स्कूल प्रशासन ने आरोपी टीचर ब्रुश डेकॉन के खिलाफ जांच कमेटी बना दी है। साथ ही रिपोर्ट आने तक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन



ब्वॉयज हाई स्कूल में छठवीं का एक छात्र बुधवार को आठवीं की कक्षा में बैठ गया था। इसकी जानकारी जब शिक्षक को हुई तो नाराज हो गए। आरोप है कि इसी बात पर शिक्षक ने छात्र को पीटा। इससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। छात्र घर पहुंचा तो उसने यह जानकारी परिजनों को दी। छात्र के डॉक्टर पिता उसे इलाज के लिए ले गए। वहां पता चला कि पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फट गया है।


इसके बाद मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी गई। स्कूल की एकेडमिक सुपरवाइजर सीबी लयूक के मुताबिक, घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने तक आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें