मिर्जापुर की शहर कोतवाली में भी दर्ज है मुकदमा
छात्रा की मां ने तहरीर में यह भी बताया है कि उसका मायका मिर्जापुर में है। वहां वह अक्सर अपने बच्चों के साथ जाया करती है। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला आयुष सोनी की 25 अक्तूबर 2022 को उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर एक ढाबे में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील हरकत की। इसके बाद उसने कोर्ट के आदेश से शहर कोतवाली मिर्जापुर में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी इसी मुकदमे में सुलह के लिए लगातार दबाव बना रहा है।