फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिला सिपाही के घर से लाखों की चोरी, 19 मिनट में 14 लाख का सामान ले उड़े चोर

Thu, 28 Dec 2023 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ऊषा देवी कैथल राजरूपपुर के ओमप्रकाश सभासद नगर की रहने वाली हैं। उनके पति का निधन हो चुका है। बड़ी बेटी अर्चना गाजियाबाद में सिपाही की ट्र्रेनिंग कर रही है, जबकि छोटी बेटी आगरा में रहकर बीएड कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज में चोरों ने आतंक फैला रखा है। राजरूपपुर स्थित महिला सिपाही के घर को भी निशाना बना डाला। ताला तोड़कर घर से नकदी समेत 14 लाख का माल समेट ले गए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि शातिरों ने महज 19 मिनट में वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


ऊषा देवी कैथल राजरूपपुर के ओमप्रकाश सभासद नगर की रहने वाली हैं। उनके पति का निधन हो चुका है। बड़ी बेटी अर्चना गाजियाबाद में सिपाही की ट्र्रेनिंग कर रही है, जबकि छोटी बेटी आगरा में रहकर बीएड कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 दिसंबर को वह नाती को लेकर अपनी मां को देखने सहिबापुर, जिला फतेहपुर स्थित मायके चली गईं।

24 दिसंबर की शाम चार बजे उनकी मित्र मिलने के लिए घर आईं तो दरवाजे खुले मिले, जिसके बाद वह भीतर गईं तो सारा सामान बिखरा था। उन्होंने फोन से घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि घर से सोने का हार समेत 14 लाख के गहने व 35 हजार नकद चोरी हुए हैं। पड़ोस के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा गया तो उसमें नकाबपोश तीन युवक नजर आए।
विज्ञापन


तीनों ने रात 01:28 से 01:47 के बीच घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन चोरों का पता नहीं लगा सकी। गौरतलब है कि धूमनगंज में पिछले एक महीने में चोरी की दर्जनों वारदातें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें