फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के अटाला मे वर्चस्व की जंग को लेकर दो बदमाशों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, एक का पैर टूटा

Sun, 12 Sep 2021 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अटाला का रहने वाला टीपू अटाला और मोहत्सिमगंज का शारिक सिद्दीकी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दोनों कभी दोस्त हुआ करते थे। शाहगंज में हत्या के प्रयास के एक मामले में दोनों साथ में जेल भी गए थे। हालांकि बाद में दोनों में वर्चस्व को लेकर खटपट हो गई।
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में दो बदमाशों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मोहत्सिमगंज के रहने वाले शारिक सिद्दीकी का पैर टूट गया। शारिक ने ही अटाला के टीपू को फोन कर कहा कि वह उसे ठीक करने अटाला आ रहा है। लेकिन अटाला का रहने वाला टीपू अपने मोहल्ले में भारी पड़ गया। शारिक के साथ गए लड़के भाग निकले। उसकी जमकर पिटाई की गई। शारिक ने टीपू समेत चार के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्या के प्रयास के एक ही मामले में साथ साथ जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन


अटाला का रहने वाला टीपू अटाला और मोहत्सिमगंज का शारिक सिद्दीकी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दोनों कभी दोस्त हुआ करते थे। शाहगंज में हत्या के प्रयास के एक मामले में दोनों साथ में जेल भी गए थे। हालांकि बाद में दोनों में वर्चस्व को लेकर खटपट हो गई। शनिवार को शारिक ने टीपू को फोन किया था। फोन पर ही दोनों में गाली गलौज होने लगी। इसके बाद शारिक ने कहा कि वह अटाला आ रहा है। टीपू ने भी उसे देख लेने की धमकी दी।

शाम को शारिक अपने साथियों के साथ अटाला पहुंच गया। वहां टीपू पहले से तैयार बैठा था। दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा होने लगा। हालांकि स्थानीय होने के कारण टीपू भारी पड़ गया। शारिक के साथ के लड़के भाग निकले। इसके बाद लाठी डंडे से पीटकर शारिक का पैर तोड़ दिया गया। घटना के बाद टीपू किसी तरह थाने पहुंचा। उसने तहरीर दी कि टीपू ने उससे रंगदारी मांगी। न देने पर फायरिंग की और फिर लाठी से पैर तोड़ दिया।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों ही अपराधी हैं। एक ही गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। शारिक और टीपू शाहगंज थाने में हत्या के प्रयास के एक मामले में साथ में जेल जा चुके हैं। टीपू पर दस तो शारिक पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। उसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें