फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति : दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज, आरोपी पूर्व चेयरमैन का सुराग नहीं

Fri, 29 Oct 2021 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के पूर्व चेयरमैन कमलेश सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला का बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान दर्ज हुआ। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका 164 का बयान दर्ज कराया। उधर, आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


कौशाम्बी निवासी महिला ने सीडब्ल्यूसी चेयरमैन के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि अलगाव के बाद पति छह साल की बेटी को लेकर चला गया। बेटी के लिए उसने शहर आकर बाल कल्याण समिति में गुहार लगाने आई। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूर्व चेयरमैन से हुई। आरोप है कि मदद व मुकदमे का खर्च उठाने के बहाने पूर्व चेयरमैन ने उससे करीबी बढ़ाई और फिर उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इस दौरान उसे दारागंज, जार्जटाउन, सिविल लाइंस और बहादुरगंज स्थित मकान में ले जाया गया। बाद में फोन पर धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को पीड़िता को कोर्ट में ले जाया गया जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज किया गया। उधर, आरोपी की तलाश में उसके झूंसी स्थित घर पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

कई दिन दौड़ाने के बाद दर्ज किया केस
सूत्रों का कहना है कि पीड़िता ने कई दिन पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने केस तो नहीं दर्ज किया लेकिन आरोपी पूर्व चेयरमैन की तलाश में सीडब्ल्यूसी कार्यालय तक पहुंच गई। बाद में मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें