फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि  : सेमेस्टर परीक्षा में पहले दिन नकल करते पकड़े गए 11 छात्र

Mon, 22 Aug 2022 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहली पाली की परीक्षा में 17067 छात्र एवं 7835 छात्राएं और दूसरी पाली की परीक्षा में 14603 छात्र एवं 9367 छात्राएं शामिल हुईं। उड़ाका दलों के औचक निरीक्षण के दौरान कुल 11 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर सत्र 2021-22 की परीक्षा के पहले दिन सोमवार को 11 छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से भी सीधी निगरानी की जा रही है। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन सितंबर तक संचालित की जाएंगी और इनमें तकरीबन एक लाख छह हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है और इसके लिए प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी एवं फतेहपुर में 141 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में 48872 परीक्षार्थी शामिल हुए और 282 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन



पहली पाली की परीक्षा में 17067 छात्र एवं 7835 छात्राएं और दूसरी पाली की परीक्षा में 14603 छात्र एवं 9367 छात्राएं शामिल हुईं। उड़ाका दलों के औचक निरीक्षण के दौरान कुल 11 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्थापित हाईटेक कंट्रोल रूम से भी चारों जनपदों के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह इस पूरी प्रक्रिया की खुद निगरानी कर रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं कि सीसीटीवी कैमरों को अनिवार्य रूप से चालू रखा जाएगा। राज्य विवि ने कुछ दिनों पहले ही सीसीटीवी कैमरों एवं उड़ाका दलों की रिपोर्ट के आधार पर सामूहिक नकल के मामले में स्नातक तृतीय वर्ष के 9849 परीक्षार्थियों को एक वर्ष के लिए डिबार किया है।


राज्य विवि में प्रवेश के लिए 29 तक काउंसलिंग
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 के तहत कला में एकीकृत पाठ्यक्रम, वाणिज्य में एकीकृत पाठ्यक्रम और प्रबंधन में एकीकृत पाठ्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। काउंसलिंग 29 अगस्त तक चलेगी। राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार प्रवेशार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें