फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार का देगा मौका 

Wed, 19 Jan 2022 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
SSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए एक राहत भरी खबर दी है। आवेदन पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को संशोधन का एक अवसर मिलेगा। इसकी मांग लंबे समय से अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग से कर रहे थे। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए यह व्यवस्था संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा ( सीजीएलई)2021 से ही लागू कर दी है। 
विज्ञापन



सीजीएलई 2021 में आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी है। इसके बाद अभ्यर्थी 28 जनवरी से 1 फरवरी के बीच संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहली बार संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को दो सौ रुपये और दूसरी बार संशोधन के लिए पांच सौ रुपये आयोग को शुल्क देना होगा। संशोधन की फीस सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए समान रूप से लागू होगी।

मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक के मुताबिक आयोग अब तक अंतिम रूप से आवेदन करने के बाद संशोधन का कोई मौका नहीं देता था। लेकिन अब अभ्यर्थियों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए संशोधन का मौका देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें