फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : एसएससी ने जारी किया सीएचएसएलई 2021 टीयर वन परीक्षा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएससी ने जारी किया सीएचएसएलई 2021 टीयर वन परीक्षा कार्यक्रम
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयेाग की सीएचएसएलई 2021 टीयर वन परीक्षा 24 मई से 10 जून के बीच मध्य क्षेत्र के 17 शहरों में आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा एक घंटे की होगी। परीक्षा प्रतिदिन 3 पालियों में यानी सुबह नौ से 10 बजे, दोपहर12:30 से डेढ़ बजे और चार से पांच बजे के बीच आयोजि की जाएगी। देशभर में इस परीक्षा में कुल 36,69,473 उम्मीदवार शामिल होंगे। इसमें से मध्य क्षेत्र में कुल 11,42,215 उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट ssc-cr.org पर उपलब्ध है। यहां से उम्मीदवार अपने परीक्षा का शहर, तिथि और पाली को देख सकते हैं। अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र परीक्षा की तिथि से चार से दिन पहले वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए आयोग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मध्य क्षेत्र में यह परीक्षा आगरा, अलीगढ़, आरा, बरेली, भागलपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फपुर, पटना, प्रयागराज, पुर्णिया और वाराणसी में 86 केंद्रों पर होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें