फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने में पटरी पर आ जाएंगी एसएससी की भर्ती परीक्षाएं

Tue, 28 May 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग की देर से चल रहीं भर्ती परीक्षाएं आगामी छह महीने में पटरी पर आ जाएंगी। फरवरी 2018 में एसएससी की दो परीक्षाओं के दौरान विवाद होने के बाद मामला कोर्ट में लंबित होने और परीक्षार्थियों की ओर से ऑनलाइन परीक्षा एजेंसी पर सवाल उठाने के बाद 2018 की परीक्षाएं समय से नहीं हो सकीं। 2018 की परीक्षाएं आयोग की ओर से अब 2019 में कराई जा रही हैं। सरकार की ओर से ऑनलाइन परीक्षा एजेंसी तय किए जाने के बाद से एसएससी की परीक्षाएं लगातार हो रही हैं। आयोग का मानना है कि वर्ष के अंत तक सभी परीक्षाएं नियत समय से शुरू हो जाएंगी। आयोग की ओर से परीक्षा तिथि जारी करने के साथ परीक्षार्थियों में बना असमंजस दूर किया है।
विज्ञापन


एसएससी की फरवरी 2018 में सीजीएल-2017 और सीएचएसएल-2017 परीक्षा के दौरान प्रश्न प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षार्थियों ने पूरे देश में आंदोलन शुरू कर दिया और उन्होंने परीक्षा कराने वाली ऑनलाइन एजेंसी को बदले जाने की मांग उठा दी। छात्रों के आंदोलन और कोर्ट की ओर से परीक्षा परिणाम को लेकर रोक चलते सीजीएल-2017 टियर-3 और सीएचएसएल-2017 टियर-2 परीक्षा के परिणाम पर रोक लगा दी थी।

भी नौ मई को कोर्ट की ओर से परिणाम घोषित करने पर लगी रोक हटा देने के बाद एसएससी तेजी में आ गया है। तत्काल लंबित परीक्षाओं केपरिणाम घोषित करने के साथ अब पुरानी परीक्षाओं को पूरी करने में प्राथमिकता दे रहा है। आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस के लिए एसआई, सीआईएसएफ और सीएपीएफ में एएसआई का परिणाम घोषित करने के साथ कांस्टेबल जीडी कापरिणाम 21 जून को जारी करने का निश्चय किया है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से जूनियर ट्रांसलेटर परीक्षा 26 मई को पूरी कराई जा चुकी है जबकि सीजीएल-2018 टियर-1 की परीक्षा चार से 19 जून के बीच में कराने का फैसला किया गया है। सीएचएसएल-2018 टियर-1 की परीक्षा एक से 26 जुलाई के बीच होगी। मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ-2019 की परीक्षा दो अगस्त से छह सितंबर के बीच होगी। सीजीएल-2018 टियर-2 की परीक्षा 11 से 13 सितंबर के बीच होगी। आयोग की ओर से इसके साथ जूनियर इंजीनियर परीक्षा-2018, सीएचएसएल टियर-2, एमटीएस दूसरे चरण की परीक्षा, जूनियर ट्रांसलेटर परीक्षा-2019 सहित कई अन्य परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। आयोग के सूत्रों ने बताया कि जल्द ही दूसरी परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें