फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः क्राउन पैलेस के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची फोर्स खाली हाथ लौटी

Tue, 28 May 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
crown palace - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड के बाद सील होटल क्राउन पैलेस के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सोमवार को भी नहीं हो सकी। पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ इंतजार करते रहे, लेकिन पीडीए का दस्ता पहुंचा ही नहीं। अलबत्ता घंटों इंतजार होता रहा। ऐसे में ध्वस्तीकरण की तैयारी धरी रह गई। पीडीए अफसरों का कहना है कि अब होटल के ध्वस्तीकरण पर जून के पहले हफ्ते में तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष भर पहले अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या के बाद चर्चा में आए रामबाग स्थित होटल क्राउन पैलेस का निर्माण आवासीय मानचित्र पर कराया गया है। इसे लेकर इस होटल को सील कर दिया गया था। कुछ दिनों पहले इस हत्याकांड में नामजद होटल मालिक पर सील होटल में काम शुरू कराने का आरोप लगा था। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री, कमिश्नर, जिलाधिकारी, पीडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर अवैध रूप से बने होटल क्राउन पैलेस को ध्वस्त कराने की मांग की थी।

अधिवक्ता संघ की ओर से जारी पत्र में चेताया गया था कि अगर होटल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में हीलाहवाली की गई तो कार्य से विरत रहकर अधिवक्ता सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इसके बाद पीडीए के अफसरों की टीम ने मौका मुआयना कर सील होटल में निर्माण कराने संबंधी शिकायत की जांच की थी और इसके साक्ष्य जुटाए थे। इसकी रिपोर्ट पीडीए उपाध्यक्ष को भेजी गई थी।
विज्ञापन


उधर होटल में अवैध रूप से निर्माण की पुष्टि होने के बाद जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर पीडीए की ओर से होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीडीए ने सोमवार को इस होटल के ध्वस्तीकरण की तिथि तय की थी। सुबह ही कोतवाली पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां क्राउन पैलेस पहुंच गईं। वहां पुलिस के अधिकारी पीडीए केअतिक्रमण दस्ते का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई पहुंचा नहीं। प्रवर्तनदल प्रभारी आलोक ने बताया कि कोई दूसरा काम होने की वजह से क्राउन पैलेस केध्वस्तीकरण की कार्रवाई जून के पहले हफ्ते के लिए टाल दी गई है। जल्द ही तिथि तय कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें