इसकी वजह से कई मरीजों को पैदल ही अस्पताल परिसर में चक्कर लगाना पड़ता है। कई मरीज तो कैथेटर लगाए अस्पताल परिसर में टहलते मिल जाते हैं। अस्पताल की इस स्थित से दो चार हो रहे मरीज डर की वजह से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होते। कई मरीज तो यह कहकर चुप हो जाते हैं कि भईया जो है, सब सही है।
अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य की वजह से अव्यवस्था बनी हुई है। इसकी वजह से परिसर की सड़क भी प्रभावित हुई है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जो स्ट्रेचर व व्हीलचेयर खराब हुई हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। - डॉ. अजय सक्सेना, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन