फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: वॉलीबाॅल के उद्घाटन मैच में स्पोर्टिंग क्लब भगेसर की जीत

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र कोरांव के अंतर्गत गाँवसभा भगेसर के मां बसंती देवी गंगा प्रसाद शिक्षा सेवा समिति व - फोटो : एएसपी अनुज चाैधरी।
विज्ञापन
कोरांव तहसील क्षेत्र के भगेसर गांव सभा के मां बसंती देवी गंगा प्रसाद शिक्षा सेवा समिति विद्यालय के क्रीडा स्थल पर शुक्रवार से तीन दिवसीय ओपन वॉलीबाॅल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच मेजबान स्पोर्टिंग क्लब भगेसर और गुरुद्वारा क्लब कोरांव के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्टिंग क्लब भगेसर ने गुरुद्वारा क्लब कोरांव को 25-22 और 25-19 अंकों से मात दी।
विज्ञापन

इससे पहले खेले गए अन्य मैचों में युवा क्लब भगेसर ने वॉलीबाॅल क्लब अमिलिया पाल, केडी सिंह क्लब ने गुरुद्वारा क्लब कोरांव, स्पोर्टिंग क्लब भगेसर ने वॉलीबाॅल क्लब नगई का पूरा और भास्कर क्लब महेवा मांडा ने एडीए क्लब नैनी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

बतौर मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कोरांव बबुआन द्विवेदी शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान मुकेश शुक्ला, असफाक अहमद, संतोष कुमार, रजनीश तिवारी ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, आयोजन सचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, ग्राम प्रधान भगेसर बमभोले सिंह पटेल, एसोसिएशन के वॉलीबाल ब्लॉक प्रभारी कोरांव रितेश आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें