फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS : पिता की मौत के बाद भी नहीं टूटा हौसला, बेटी बनी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

Sat, 27 Jan 2024 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महिमा माधोराम का पूरा स्थित बाल विकास इंटरमीडिएट कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई पूरी कर स्नातक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया है। पिता स्वर्गीय उमाशंकर कुशवाहा बाला प्रसाद कुशवाहा इंटरमीडिएट कॉलेज बलरामपुर में शिक्षक के पद पर थे।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित महिमा अपनी मां के साथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जिले के उतरांव थाना क्षेत्र के माधोराम का पूरा बरेठी निवासी महिमा पुत्री स्वर्गीय उमाशंकर कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर उसका चयन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है। जिससे परिजनों में खुशी की लहर है। महिमा की मां विजय कुमारी ने बताया कि पिता बेटी को अधिकारी बनाना चाहते थे। पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर बेटी ने स्वर्गीय पिता का सपना साकार किया है।

विज्ञापन


महिमा माधोराम का पूरा स्थित बाल विकास इंटरमीडिएट कॉलेज से हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई पूरी कर स्नातक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया है। पिता स्वर्गीय उमाशंकर कुशवाहा बाला प्रसाद कुशवाहा इंटरमीडिएट कॉलेज बलरामपुर में शिक्षक के पद पर थे। महिमा कुशवाहा की मां ने बताया कि बेटी अपनी मेहनत की बदौलत इस मुकाम पर पहुंची है। परिवार ने तो सिर्फ पैसे से मदद की है। लेकिन सारी मेहनत तो बेटी ने किया है। बिटिया ने आज अधिकारी बनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया है। वहीं महिमा ने बताया कि मेरी इस सफलता में मेरी मां व मामा विमल कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें