फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : खराब मौसम से धीमी हुई रफ्तार, 70 बसें 18 उड़ानें निरस्त, ट्रेनों की लेटलतीफी जारी

Fri, 05 Jan 2024 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर कुल 20 विमानों की आवाजाही होनी थी। लेकिन एलाइंस एयर की दिल्ली-प्रयागराज और प्रयागराज-बिलासपुर विमान का ही आवागमन हो सका। दिल्ली उड़ान से यहां 52 यात्री आए, जबकि बिलासपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या 43 रही।
विज्ञापन
जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पर सिर्फ एलाइंस एयर के दिल्ली-प्रयागराज विमान का ही आगमन हो सका। बाद में यही विमान बिलासपुर भेजा गया। वापसी में खराब मौसम की वजह से बिलासपुर से यह विमान उड़ा तो सही, लेकिन आधे रास्ते से ही लखनऊ के लिए डायवर्ट हो गया। वहीं, इंडिगो के किसी भी विमान का एयरपोर्ट पर आवागमन नहीं हुआ। इस तरह कुल 18 विमान निरस्त रहे। पिछले एक पखवारे से मौसम खराब होने से विमान संचालन गड़बड़ा गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पर कुल 20 विमानों की आवाजाही होनी थी। लेकिन एलाइंस एयर की दिल्ली-प्रयागराज और प्रयागराज-बिलासपुर विमान का ही आवागमन हो सका। दिल्ली उड़ान से यहां 52 यात्री आए, जबकि बिलासपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या 43 रही। इंडिगो की पुणे, बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई, भोपाल, देहरादून, भुवनेश्वर और लखनऊ उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। इस दौरान दिन भर में 18 विमानों का प्रयागराज में आवागमन नहीं हुआ। इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई। एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हो हल्ला भी किया, लेकिन इंडिगो प्रशासन ने खराब मौसम का हवाला देकर किसी तरह से यात्रियों को शांत किया।

विज्ञापन

रोडवेज की रात में चलने वाली 70 बसें निरस्त

कोहरे की वजह से यूपी रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र की रात में चलने वाली 70 बसें बृहस्पतिवार को निरस्त रहीं। हालांकि, कोहरे की वजह से रात में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है। रोडवेज प्रशासन का फरमान है कि अगर 50 फीसदी सीट भरती है तभी बसों का संचालन रात में हो, लेकिन बीते कुछ दिनों से रात में सफर के लिए यात्री काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं।

10 घंटे की देरी से सुबह दिल्ली रवाना हुई वंदे भारत

नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत बृहस्पतिवार की सुबह 2.10 घंटे की देरी से रवाना हुई। बताया जा रहा है कि वाराणसी से ही वंदे भारत सुबह छह बजे की जगह 7.55 बजे चली, जो 9.37 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। चार मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। नई दिल्ली पहुंचने में ट्रेन को शाम के 5.45 बजे गए। उधर, वापसी वाली वंदे भारत भी रात 12 बजे के बाद आने की सूचना प्रसारित की गई।

प्रयागराज-डाॅ. आंबेडकर नगर बृहस्पतिवार को 6.10 घंटे की देरी से रात 9.30 बजे रवाना हुई। पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3.20 घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस 3.15 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 4.00 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 5.20 घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस 4.40 घंटे, संगम एक्सप्रेस 2.50 घंटे तक विलंबित रही। इसके अलावा अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें