फिलहाल माघ मेले में स्पेशल ट्रेनों के कई रेक रिजर्व में रखे जाएंगे। ताकि समय रहते इनका संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जा सके। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर रूट के लिए ट्रेनें भीड़ के हिसाब से चलाई जाएंगी। वहीं उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम से लखनऊ, अयोध्या रूट की स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। वहीं झूंसी और प्रयागराज रामबाग स्टेशन से वाराणसी रूट की ओर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि माघ मेले के अवसर पर इस बार स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी नहीं की जाने की तैयारी है। प्रमुख स्नान पर्वों पर भीड़ के हिसाब से रूट वार ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है।
इस बार यात्री आश्रय स्थल के बाहर रहेंगे टिकट काउंटर
पिछले कुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन परिसर में चार यात्री आश्रय स्थल के बाहर इस बार यात्रियों को जनरल टिकट रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए लीडर रोड साइड में बने यात्री आश्रय स्थल पर रेलवे जनरल टिकट के लिए काउंटर बनाने जा रहा है।