फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा में तीस वर्षों का तिलस्म तोड़ेगी सपा : नरेश उत्तम

विज्ञापन
कुंडा के वैष्णों कालोनी स्थित गुलशन यादव के घर पर कार्यकर्ताओं के साथ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विधानसभा कुंडा के 30 वर्षों के तिलस्म को समाजवादी पार्टी ही तोड़ेगी। यहां मजबूत प्रत्याशी उतारा जाएगा। यह बातें सोमवार को प्रयागराज में आयोजित किसान नौजवान पटेल यात्रा से लौट रहे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहीं। कस्बा स्थित सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के बड़े भाई व कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव के वैष्णो कालोनी स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इससे पहले जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के नेतृत्व में उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल से गठबंधन को अफवाह बताते हुए कहा कि यहां समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी, भ्रष्टाचार, गुंडाराज चरम पर है। युवा बेरोजगार हैं, कमरतोड़ महंगाई है, महिला अपराधों में वृद्धि हुई है, माफियाओं को सत्ता का संरक्षण है, किसानों पर काला कानून थोपा जा रहा है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। प्रदेश में नफरत और वैमनस्यता का भाव पैदा कर रही है। भारतीय जनता पार्टी जुमलेबाजों की पार्टी है। साढ़े 4 साल पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार की योजनाओं को अपनी योजना बताकर उद्घाटन किए गए। योजनाओं के नाम बदलकर जनता के साथ छलावा किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, धर्मराज सिंह पूर्व सांसद, पूर्वमंत्री अंसार अहमद, जिलाध्यक्ष कौशाम्बी दयाशंकर यादव, जिलाध्यक्ष प्रयागराज योगेशचंद्र यादव, मानसिंह यादव, महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, श्याद अली पूर्व विधायक, प्यारे लाल खैरा, विपिन सरोज, शांति सिंह, सुुषमा पाल, विजय यादव, डॉ. आरके वर्मा विधायक, राम सिंह पटेल पूर्व विधायक, प्रमोद मौर्य प्रदेश सचिव, रामसुंदर शास्त्री, रामअवध विधानसभा अध्यक्ष काका, चंद्रबलि पटेल, रमाकांत सिंह पटेल, रमेश यादव विधानसभा अध्यक्ष, विनोद यादव, भइयाराम पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष, राजू यादव, उदय प्रकाश यादव, इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें