फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : स्वास्थ्य विभाग को मिले 43 मनोचिकित्सक, आयोग ने जारी किया सीधी भर्ती का परिणाम

Mon, 01 Nov 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

हालांकि आयोग ने 43 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण मनोचिकित्सक के 32 पद खाली रह गए।
विज्ञापन
uppsc result
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी, श्रेण्ी-2 (लेवल-2) मनोचिकित्सक के 75 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। हालांकि आयोग ने 43 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया है। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण मनोचिकित्सक के 32 पद खाली रह गए।
विज्ञापन


मनोचिकित्सक के 75 पदों में 32 पद अनारक्षित, 20 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति और सात पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित थे। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 पद, अनुसूचित जाति के 12 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित सात पद खाली रह गए। आयोग ने इन पदों को पुनर्विज्ञापित करने की संस्तुति की है।

मनोचिकित्सक के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू छह, सात एवं आठ अक्तूबर को दो सत्रों में आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के आधार पर आयोग ने 43 अभ्यर्थियों को श्रेष्ठताक्रम के अनुसार सफल घेाषित किया। टॉप टेन की मेरिट में आकांक्षा शर्मा, अक्षय लेले, विनोद वर्मा, ए. सिंह, अमनदीप गिल, अतीक अबू बकर खान, अभिनव तिवारी, प्रथम दुआ, निशांत ओहरी एवं ज्योति सिंह के नाम शामिल हैं। जिन चयनित अभ्यर्थियों के नाम के सामने औपबंधिक शब्द अंकित है, उनका चयन आयोग में वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने पर औपबंधिक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें