फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा का तांगा संग प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2020 11:17 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने तांगा चलाकर तथा कार को धक्का मारकर प्रदर्शन। लखनऊ में कार्यकर्ताओं पर हुए बल प्रयोग तथा गिरफ्तारी पर भी नाराजगी जताई तथा तेज आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हीरा हलवाई से सुभाष चौराहा हुए पत्थर गिरजा घर तक तांगा चलाया। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर तेज आंदोलन की बात कही। विरोध जताने वालों में इंदू यादव,  नीतू देवी, मिन्नी जायसवाल, मालती सिंह, सुनीता देवी, कंचन यादव, नेहा गुप्ता, सै.मो.अस्करी, सौरभ रामा आदि शामिल रहे।

यूथ ब्रिगेड के अच्छे लाल यादव,कुलदीप यादव, अवधेश आदि ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता सभा के सुशील यादव, रुपनाथ यादव, रविंद्र यादव, सतवेंद्र आदि ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार आदि मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। यूथ ब्रिगेड के सैफ फरीदी, पार्षद अब्दुल समद, मोहम्मद हमजा आदि ने करैली में कार खींचकर तथा मो.शारिक, देव बोस, आबिद अली, शिव यादव आदि ने झूंसी में तांगा चलाकर विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग तथा गिरफ्तारी की निंदा की गई। निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह, सै. इफ्तेखार हुसैन, नरेंद्र सिंह, डॉ.मान सिंह, दान बहादुर मधुर आदि का कहना था कि भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं के दमन पर उतारू है। इस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन भी किया और कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।

डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग

गोरखपुर में सांसद पर विवादित टिप्पणी किए जाने को लेकर सपा से जुड़े पासी समाज के लोगों में नाराजगी है। समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर टिप्पणी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखाए जाने की मांग की। ज्ञापन साैंपने वालों में लालाराम सरोज, सभा के प्रदेश सचिव अरविंद सरोज, राजेश भारती, सुनील सरोज, प्रवीण सोनकर, रवि सोनकर, चंद्रशेखर पासी, राहुल पासी, सोनू पासी आदि शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें