पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने तांगा चलाकर तथा कार को धक्का मारकर प्रदर्शन। लखनऊ में कार्यकर्ताओं पर हुए बल प्रयोग तथा गिरफ्तारी पर भी नाराजगी जताई तथा तेज आंदोलन की चेतावनी दी।
पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य निर्मला यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हीरा हलवाई से सुभाष चौराहा हुए पत्थर गिरजा घर तक तांगा चलाया। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर तेज आंदोलन की बात कही। विरोध जताने वालों में इंदू यादव, नीतू देवी, मिन्नी जायसवाल, मालती सिंह, सुनीता देवी, कंचन यादव, नेहा गुप्ता, सै.मो.अस्करी, सौरभ रामा आदि शामिल रहे।
यूथ ब्रिगेड के अच्छे लाल यादव,कुलदीप यादव, अवधेश आदि ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता सभा के सुशील यादव, रुपनाथ यादव, रविंद्र यादव, सतवेंद्र आदि ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार आदि मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। यूथ ब्रिगेड के सैफ फरीदी, पार्षद अब्दुल समद, मोहम्मद हमजा आदि ने करैली में कार खींचकर तथा मो.शारिक, देव बोस, आबिद अली, शिव यादव आदि ने झूंसी में तांगा चलाकर विरोध दर्ज कराया।